हिमाचल प्रदेश के उद्यान निदेशालय में फल पौध संरक्षण के लिय जारी किये गये कार्यक्रम और योजनाएं

हिमाचल प्रदेश के उद्यान निदेशालय में फल पौध संरक्षण के लिय जारी किये गये कार्यक्रम और योजनाएं    

  • राज्य के भीतर पौध संरक्षण गतिविधियों हेतु तकनीकी नियंत्रण |
  • पौध संरक्षण गतिविधियों हेतु बागवानों को तकनीकी मार्गदर्शन |
  • फल फसलों में लगने वाले छोटे व् बड़े कीटो के नियंत्रण हेतु रियायती दरों पर पौध संरक्षण से सम्बंधित जानकारी को उपलब्ध करवाना |
  • यदि आवश्यक लगे तो पौध संरक्षण प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करना |
  • बागवानी पौध सरंक्षण उपकरणों की मुरमम्त हेतु विभागीय प्रसार इकाइयों का विकास करना |
  • प्रत्येक वर्ष बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन (हिमाचल प्रदेश) के वैजानिकों एवं बागवानी प्रतिनिधियों के सहयोग से सेब, आम, नीम्बू, लीची, और गुठली वाले फल फसलों में लगने वाले कीटों व् रोगों की रोकथाम हेतु छिड़काव सारणी को अंतिम रूप दिया जाता है |
  • राज्य में मौन पालन विकास हेतु तकनीकी जानकारी प्रदान करना |
  • योग्य मौन पालकों को मौन पालन सामग्री एवं विभिन्न आदानों हेतु सब्सिडी प्रदान करना |
  • जरूरतमंद मौन पालकों को मौन वंशो, मौन छतों, शहद निकालने, मधुमक्खीयों को ढकना, सीएफ शीट इत्यादि के लिए सहायता प्रदान करना |
  • मौन पालन विकास के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन |
  • फल फसलों के परागण के लिए उचित दरों पर मौन वंशो को प्रदान करना |
  • हिमाचल प्रदेश फल नर्सरी पंजीकरण अधिनियम 1973 के अनुसार क्रियान्वयन करना |
  • फल फसलों को कीटों से बचाने हेतु बड़े पैमाने पर पाले गये जैव एजेंटों को बागों में छोड़ना |