अगस्त

अगस्त का पहला पखवाड़ा

  • ओला अवरोधक जालियों को यदि नही हटाया गया हो तो हटा दें|
  • सेब कि तुड़ाई का कार्य मध्यवर्ती क्षेत्रों में जारी रखें|
  • ऊँचे क्षेत्रों में फल झड़ने से बचाने के लिए प्लेनोफिक्स 1 मि.ली./ 4.5 ली.पानी में झड़ने के अनुमानित समय से एक सप्ताह पूर्व छिडकाव करें|
  • ऊँचे क्षेत्रों में नाशपाती कि अगेती किस्मों कि तुड़ाई कर लें|
  • नर्सरी से घास समय-समय पर निकल लें|

सदाबहार फल:-

  • आम के फलों की तुड़ाई कर लें|
  • पौधों के तौलियों में से वर्षा के पानी का उचित निकास बना कर रखें|
  • निम्बू प्रजाती पौधों में सूक्ष्म तत्व विशेष रूप से जस्ते की कमी को पूरा करने के लिए एक किलो जिंक सल्फेट + 500 ग्राम अनबुझा चूना 200 मि.ली. पानी में घोल बना कर छिडकाव करें|
  • आम की गुठलियों की नर्सरी में बुआई करें|
  • लीची में गुट्टी बांधें|
  • नर्सरी में पौधों को उखाड़े तथा उन्हें बेचने का कार्य करें|

अगस्त दूसरा पखवाड़ा

  • सेब की तुडाई, ग्रेडिंग, पैकिंग व मंडियों में भेजने का कार्य जारी रखें|
  • ऊँचे शुष्क क्षेत्रों में पकी हुईं खुमानियों को धुप में या सन ड्रायर से सुखाये|
  • अखरोट में साइड विनियर /चिप बडिंग का कार्य जारी रखें|
  • नर्सरी से घास समय-समय पर निकालें|

सदाबहार फल :-

  • बीजू आम की गुठलियों को इक्टठा कर नर्सरी में बीज लें|
  • आम में कलम करने का सही समय|
  • नर्सरी से खरपतवार निकल लें|