सितम्बर

सितम्बर पहला पखवाड़ा

  • निचले क्षेत्रों में सेब व नाशपाती के तुडान का कार्य शीघ्र पूरा कर लें तथा मध्यवर्ती क्षेत्रों में सेब की तुड़ाई जारी रखें|
  • ऊँचे क्षेत्रों में सेब की तुड़ाई का कार्य आरम्भ कर लें |
  • मध्यवर्ती क्षेत्रों में आम की पछेती किस्मों की तुड़ाई पूरी कर लें |
  • नए बगीचे लगाने के लिए सेब, नाशपाती, गुठलीदार फलों आदि के लिए रेखांकन का कार्य आरम्भ कर लें|
  • तौलिओं में घास व खरपतवार को साफ़ कर मिटटी में मिला लें|
  • ऊँचे क्षेत्रों में खुमानी को सुखाने का कार्य जारी रखें|
  • खुमानी, सेब में चिप चश्मा विधि द्वारा पर्वर्धन का सही समय|

सदाबहार फल :-

  • तौलियों को खरपतवार रहित रखें व जल निकासी के लिए ठीक रखें|
  • हरी खाद वाली फसलों को हल चला कर मिटटी में मिला लें|
  • सर्दियों में लगाये जाने वाले फल पौधों के लिए रेखांकन का कार्य आरम्भ कर लें|
  • आम की पछेती किस्मों की बुआई पूरी कर लें|
  • बीजू आम की गुठलियों को बीजने का कार्य पौधशाला में पूरा कर लें|
  • निम्बू प्रजातिय फलो में चश्मा चढाये|
  • आम में कलम करें|
  • गुट्टी को लीची के पौधों से काट कर नर्सरी लगाये|

सितम्बर दूसरा पखवाड़ा

शीतोष्ण फल:-

  • सेब की तुडाई, ग्रेडिंग, पैकिंग व मंडियों में भेजने का कार्य जारी रखें|
  • बगीचों के रेखांकन का कार्य पूरा कर लें तथा गड्ढों को खोदने का कार्य आरम्भ कर लें|
  • तुड़ाई के पश्चात् बगीचों में झाडियों आदि की सफाई कर लें| घास आदि की कटाई कर बगीचों को साफ़ करें |
  • शाखाओं को सहारा देने के लिए उपयोग किये गए डंडों व रस्सियों को हटा कर सुरक्षित रख लें|
  • अखरोट, पिकन नट व परसीमन की तुड़ाई कर लें|