अक्टूबर

अक्तूबर पहला पखवाडा

  • ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की तुड़ाई का काम जारी रखें|
  • रेखांकन का कार्य पूरा कर खड्डों की खुदाई का कार्य जारी रखें|
  • बगीचों की घास की कटाई कर सुखा लें व भण्डारण करें| इसे पशुओं के लिए या मल्च के लिए प्रयोग करें|
  • गिरे हुए फल व पत्तियों को इकठ्ठा कर गोबर के गढ्ढों में डालें या नष्ट कर लें|
  • अखरोट, पिकन नट व परसीमन की तुड़ाई पूरी कर लें|
  • कीवी फल की तुड़ाई आरम्भ कर लें|
  • शीतोष्ण फलों के बीज को इकटठा कर लें जो नर्सरी के लिए उपयोग होते हैं|
  • समय-समय पर खरपतवार निकलें तथा सिंचाई करें|

सदाबहार फल :-

  • मौसमी व माल्टा की अगेती किस्में व चकोतरा की तुड़ाई कर लें|
  • अक्तूबर दूसरा पखवाड़ा
  • नए बगीचों के लिए गड्ढे खोदने का कार्य जारी रखें|
  • अखरोट व परसीमन का तुड़ान पूरा कर लें|
  • ऊँचे क्षेत्रों में सेब व नाशपाती का तुडान पूरा करें|फलों का मंदीकरण या शीत भण्डारण करें|
  • शीतोष्ण फल पौधों के तनो में चुने के लेप को लगाने का कार्य प्रारंभ करें|
  • नमी वाले स्थानों में तौलियों की खुदाई का कार्य शुरू करें |
  • मिटटी विश्लेषण के लिए मिटटी के नमूने इकठ्ठा कर प्रयोगशाला को भेजें|
  • बिजाई के लिए सेब व अन्य फलों के बीजों को इकट्ठा कर लें|
  • समय-समय पर खरपतवार निकल लें तथा सिंचाई कर लें|

सदाबहार फल :-

  • जट्टी-खट्टी के बीजों की बिजाई कर लें|
  • मौसमी माल्टा की तुड़ाई कर लें|