जुलाई

  • सेब में जून में सुझाई गई माईट नियंत्रण हेतु किसी भी एक कीटनाशक दवा का छिड़काव करें|
  • सेब वृक्ष के तौलियों में लिन्डेन धूल (कैनोडेन 3 डी.) 300 ग्रा./तौलिया की दर से मिलाएं|
  • आम में फल मक्खी नियंत्रण हेतु गिरे हुए फलों को एकत्रित कर गहरे गड्ढे में दबायें| फल वृक्षों पर 1 कि.ग्राम.गुड या चीनी + 200 मि.ली.मैलाथियॉन/100 ली.पानी की दर से आकर्षक घोल बना कर छिडकाव करें| या मैलाथियॉन (मैलाथियॉन/ साइथियॉन /मासथियॉन /50 ई.सी.) का 100 मि.ली./ ली.पानी की दर से घोल बना कर छिडकाव करें| पके हुए फलों को शीघ्र तोड़ दें|
  • आडू में मक्खी नियंत्रण हेतु पके हुए फलों को तोड़ने में विलम्ब करें| वृक्षों पर उपरोक्त आकर्षक घोल का छिडकाव करें|