अगस्त

 

  • आम में शाखा छेदक कीट नियंत्रण हेतु जुलाई माह में सुझाए गए उपाय अपनाएं|
  • आम में यदि शाखा गाँठ सिल्ला का आक्रमण नज़र आए तो डाइमैथोएट (रोगर 30 ई. सी.) या आक्सीडेंमीटॉन मिथाइल (मैटासिस्टॉक्स 25 ई.सी.) या मोनोक्रोटोफॉस (मोनोसिल/न्युवाक्रॉन /मास्क्रॉन /मैक्रोफॉस 36 डब्ल्यू एस.सी./एस/ एल.) 100 मि.ली./ 100 ली. पानी की दर से घोल बनाकर छिडकाव करें| प्रभावित शाखा गांठों को नष्ट कर दें|
  • फरवरी-मार्च में सुझाये गए कीटनाशकों से आम में हॉपर नियंत्रण हेतु छिडकाव करें|