जुलाई

जुलाई पहला पखवाड़ा

  • शीतोष्ण फलों में मल्च को तौलियों से हटाने का काम मौनसून से पूर्व ही पूरा कर लें|
  • निचले मध्यवर्ती शीतोष्ण क्षेत्र में सेब की अगेती किस्मों की तुड़ाई कर लें व मुख्य किस्मों रॉयल डिलीशियस की तुड़ाई भी तैयार होते आरम्भ कर दें|
  • पकने से पूर्व ही फल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए फल गिरने के लगभग एक सप्ताह पूर्व प्लेनोफिक्स 1 मि.ली./ 4.5 ली.पानी में घोल कर छिडकाव करें|
  • तौलिओं में बरसात का पानी न टिके इसके लिए पानी के निकास के लिए नालियां खोद लें|
  • गुठलीदार फलों की तुड़ाई का काम पूरा कर लें|
  • सेब के पौधों की अधिक फलों से लदी हुई शाखाओं को लकड़ी के डंडे या रस्सी से सहारा दें|
  • यदि ओलों के लिए जालियां लगी हो तो उन्हें उतार दें|
  • पत्ती विशलेष्ण के लिए सेब की पत्तियों के नमूने इकट्ठे कर तुरंत प्रयोगशाला को भेजें|
  • अखरोट व पिकन नट में पैच एनुलर विधि द्वारा लगाये|
  • नर्सरी से खरपतवार निकालें|

सदाबहार फल :-

  • मल्च को हटाने का काम आरम्भ करें|
  • तौलियों में हल्की गु्ड्डी कर खरपतवार से मुक्त रखे तथा तौलिए अच्छी प्रकार तैयार कर लें|
  • अमरुद के फलों की तुड़ाई पूरी कर लें|
  • तौलियों से मौनसून के पानी के निकास का उचित प्रबंध करें|
  • सदाबहार फल पौधों को वर्षा ऋतू के साथ ही लगाने का कार्य प्रारंभ करें|
  • लीची में गुट्टी बांधें|
  • सदाबहार फलों की नर्सरी से खरपतवार निकालें|

जुलाई दूसरा पखवाड़ा

शीतोष्ण फल :-

  • मध्यवर्ती क्षेत्रों में सेब के फलों का तुड़ान करके ग्रेडिंग, पैकिंग आदि कर मंडियों में भेजें|
  • नाशपाती की अगेती व मध्यवर्ती किस्मों के फलों की तुड़ाई का काम भी पूरा कर लें|
  • अखरोट व पिकन नट में पैच व एनुलर चश्मा विधि से प्रवर्धन करें|
  • किवी व अनार की कलमें लगाने का सही समय|
  • किवी की पौध को सीड बैड से नर्सरी बैड में रोपित करें|

सदाबहार फल :-

  • फल पौधों को लगाने का कार्य जारी रखें|
  • तौलियों से जल निकासी के लिए अलग प्रबंध न किया हो तो शीघ्र नालियां आदि बना लें|
  • आम से साइड विनियर ग्राफ्टिंग व लीची, अमरुद में एयर लेयरिंग(गुट्टी) कर लें|
  • लीची में गुट्टी लगाने का सही समय|
  • आम कि गुठली को इकटठा करें और बुआई करें|
  • नर्सरी के पौधों को उखाड कर उसे बेचने का काम शुरू करें|