इस माह लीची का रस, स्क्वैश आदि बना कर परिरक्षित किये जा सकते हैं| कच्चे आम से आचार, चटनी तथा सुखा कर अमचूर बना सकते हैं| पके हुए आम से आम का मुरब्बा बना सकते हैं| अच्छी तरह पके हुए आम का प्रयोग जैम तथा स्क्वैश बनाने में किया जा सकता हैं| खुमानी तथा आम के फलों से गुदा तैयार कर परिरक्षित किया जा सकता हैं जिसका बाद में विभिन्न उत्पाद बनाने में उपयोग किया जा सकता हैं| आम से अन्य उत्पाद जैसे चटनी, नेक्टर तथा पापड़ इत्यादि भी बनाये जा सकते हैं|





